खाने के ऑर्डर में हुई देरी शुरू करदी फायरिंग

खाने के ऑर्डर में हुई देरी शुरू करदी फायरिंग 

जबलपुर। विजय नगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है की बाइक में सवार तीन लोग आए और उन्होंने रेस्टोरेंट में खाने का आर्डर दिया। आर्डर में लेट हुआ, तो बाइक सवारों ने रेस्टारेंट संचालक को धमकी देते हुए फायरिंग कर दी। आरोपियों ने तीन बार फायरिंग की, अच्छी बात यह थी कि फायरिंग में किसी को कोई चोट नहीं आई। फायरिंग करने के बाद तीनों ही बाइक सवार मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची विजय नगर थाना पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि बाइक में सवार तीन लोग आए थे। उन्होंने खाने को ऑर्डर दिया।
बताया जा रहा है कि ऑर्डर में रेस्टोरेंट संचालक को देरी हो रही थी, इसी से नाराज होकर तीन लड़कों ने फायरिंग की और फिर बाइक में सवार होकर फरार हो गए। घटना में किसी को चोट नहीं आई लेकिन क्षेत्र में दहशत जरूर फैल गई 
है। जानकारी मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस स्टाफ के साथ माढ़ोताल थाना पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि फायरिंग करने वाले तीनों ही लड़कों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द तीनों ही लड़के पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस यह भी जानकारी जुटा जा रही है, बाइक में सवार लड़के जिन्होंने की फायरिंग की थी, वह कहा के रहने वाले ह। बहरहाल जबलपुर शहर में नाकाबंदी कर दी गई है जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

0/Post a Comment/Comments

Domain