ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरा चालक, मौत

ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरा चालक, मौत 
सागर में सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम आबचंद में ड्राइवर समेत ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। घटना देखते ही स्थानीय लोग कुएं के पास पहुंचे। जहां बड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को कुएं से बाहर निकाला जा सका। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि ग्राम आबचंद निवासी राम सिंह पिता हरप्रसाद लोधी उम्र 52 साल को कुएं में गिरने से आई चोटों के कारण मृत अवस्था में बीएमसी लाया गया था। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मृतक हार्ट पेशेंट था। वह खेत पर बखरनी का काम कर रहा था।
अचानक क्या हुआ किसी को पता नहीं वह ट्रैक्टर समेत बिना मुंडेर के कुएं में गिर गए। घटना देख सभी कुएं के पास पहुंचे। जिसके बाद कुछ दूरी पर लगे क्रेशर से जेसीबी मशीन बुलाई और उन्हें ट्रैक्टर सहित कुएं से निकाला गया। तुरंत बीएमसी अस्पताल लाए। जहां उन्हें डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

0/Post a Comment/Comments

Domain