मकरोनिया नगर पालिका की सीएमओ रीता केलासिया निलंबित

मकरोनिया नगर पालिका की सीएमओ रीता केलासिया निलंबित 
सागर। कमिश्नर सागर संभाग वीरेंद्र सिंह रावत ने  मकरोनिया नगर पालिका की सीएमओ रीता केलासिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन का कारण आदेश में नही लिखा गया है। मकरोनिया नगर पालिका के सीएमओ का प्रभार बीना नगर पालिका के सीएमओ ईशान धाकड़ को दिया गया है। सीएमओ रीता अपनी कार्यशैली को लेकर विवादो में रही है। इनकी कार्यशैली से नगर पालिका अध्यक्ष पार्षदों सहित अधिकारी कर्मचारी और आम पब्लिक भी नाराज़ बनी थी। पार्षदों ने धरना तक दिया था।  
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक पत्र क्रं./273/चार-2/ वि०जा०/2024 सागर, दिनांक 21.03.2024 के द्वारा श्रीमती रीता कैलासिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका मकरोनिया का निलंबन किया गया है।
उक्त निलंबन आदेश के परिपालन में नगर पालिका मकरोनिया के समस्त शक्तियों एवं कर्त्तव्यों के निर्वहन हेतु श्री इशांक धाकड़, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका बीना को प्रशासकीय सुविधा की दृष्टि से अपने कार्य के साथ-साथ नगर पालिका मकरोनिया का अस्थाई रूप से अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया इशांक धाकड़ पहले भी मकरोनिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी रहे हैं जिनके कार्यकाल में मकरोनिया में सबसे ज्यादा विकास के कार्य किए गए थे।

1/Post a Comment/Comments

  1. बहुत अच्छा काम हुआ अब मकरोनिया सुधरेगा

    ReplyDelete

Post a Comment

Domain