प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सागर में मोर्चा व प्रकोष्ठों व जिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को किया संबोधित

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सागर में मोर्चा व प्रकोष्ठों व जिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को किया संबोधित
सागर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर हरे हैं। भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रही है। भारत को विश्व गुरू बनाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार ही कार्य कर सकती है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्य करें। विपक्षी दल भाजपा और भाजपा सरकार को लेकर अनर्गल और मनगढंत आरोप लगाकर, मायाजाल फैलकर देशवासियों को भ्रमित करने का कार्य कर रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता विपक्षी दलों के लोगों को भ्रमित करने वाली बातों का तथ्यों के साथ करारा जवाब दें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने सागर में सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के साथ जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश से आतंकवाद और उग्रवाद को लगभग समाप्त कर दिया है। देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते हुए कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता। प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े, लोकसभा प्रभारी प्रभुदायल पटेल, विधायक श्री शैलेंद्र जैन,  प्रदीप लारिया, महापौर  संगीता तिवारी, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, अमित कचवाहा व मोनू चौहान मंचासिन रहे। बैठक को जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया।

370 से अधिक सीटों के साथ जीतना आवश्यक

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश की दिशा और दशा को तय करने वाला चुनाव है। यह देश की प्रतिष्ठा का चुनाव है। भाजपा 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रही है। भारत विश्व गुरू तभी बन सकता है, जब देश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बने और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें। नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराकर वहां भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। नरेन्द्र मोदी जी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं, लेकिन अभी कई ऐतिहासिक कार्य करने हैं, जिसके लिए इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 और भाजपा गठबंधन को 400 से अधिक लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। आप सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के साथ 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के लिए कार्य करें। पार्टी देश में 370 से अधिक और प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करे, इसके लिए आप सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों और जिला जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन पूर्ण जवाबदारी व सक्रियता से करें।  
विपक्ष पार्टियों का असली चेहरा आम जनता के सामने उजागर करें
 हितानंद ने कहा की देश की विपक्षी पार्टियां मायाजाल फैलाकर देशवासियों को भ्रमित करने का कार्य कर रही हैं, जबकि सच्चाई इसके ठीक विपरीत है। इसलिए आप सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के सामने विपक्षी दलों की सच्चाई व असली चेहरा आम जनता के सामने लाने का कार्य करें। विपक्षी दलों के मिथ्या व मनगढंत आरोपों का पार्टी कार्यकर्ता तथ्यों के साथ जवाब दें। 370 के आंकड़े से हमारा भावनात्मक संबंध है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने बलिदान दे दिया। बूथ पर 370 नए वोट बढ़ाकर हमें अपने पितृ पुरूष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए संगठन द्वारा तय बूथ स्तरीय कार्यों को हमें प्रवाभी रूप से संपादित करना होगा। साथ ही संगठन महामंत्री जी ने विधानसभा प्रभारी, संयोजक व मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से क्रमशः संवाद कर पार्टी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की और मार्गदर्शन किया।बैठक में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने आगमी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि आगमी 3,4,5 अप्रैल को शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की जाएंगी साथ ही 6 अप्रैल को बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। बैठक में जिला पदाधिकारी,विधानसभा प्रभारी,संयोजक मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहें। *उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी*

0/Post a Comment/Comments

Domain