अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई
सागर के मकरोनिया चौराहे पर मंगलवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार का पहिया डिवाइडर में फंस गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सड़क से हटवाया। जानकारी के अनुसार मकरोनिया चौराहे पर एक बुजुर्ग कार लेकर जा रहे थे। कार में महिलाएं सवार थी। तभी अचानक कार अनियंत्रित हुई और चौराहे पर बने डिवाइडर से जा टकराई।

घटना देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर जाम की स्थिति बनी। गनीमत रही की कार का पहिया डिवाइडर में लगी जाली में फंस गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि घटना के समय चौराहे पर वाहनों की काफी भीड़ थी। घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना एसआई शिवम दुबे, आरक्षक नितिन तिवारी, ब्रजेश विश्वकर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डिवाइडर में फंसी कार को बाहर निकलवाया। उसे सड़क से हटवाया गया। जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।

0/Post a Comment/Comments

Domain