सागर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई,23.22 लीटर सागर गोल्ड एवं बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की जब्त, कीमत ₹14,520

सागर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई,23.22 लीटर सागर गोल्ड एवं बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की जब्त, कीमत ₹14,520
सागर। जिले में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब का विक्रय करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 11 सितंबर 2026 को थाना सुरखी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चतुर्भटा में अजय साहू एवं उसकी मां सीतारानी साहू द्वारा अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर सीतारानी साहू अपने मकान के पास खाली स्थान में दो थैले रखकर बैठी मिली। पुलिस टीम द्वारा थैलों की तलाशी लेने पर उनमें 48 पाव सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की एवं 81 पाव बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की, कुल 23.22 लीटर अवैध शराब, कीमत ₹14,520 बरामद हुई।

पुलिस द्वारा उक्त अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. महेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि. दयाबाई ठाकुर, प्रशांत रावत, नीलम कुमार, नरेन्द्र कुमार, महिला आरक्षक रंजना एवं आरक्षक चालक विकास मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

0/Post a Comment/Comments

Domain