करंट लगने से महिला की मौत: कूलर में पानी डालते समय आई चपेट में,

करंट लगने से महिला की मौत: कूलर में पानी डालते समय आई चपेट में, 
छतरपुर में कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पत्नी की मौत से दुखी पति बोला-वो तो चली गई। अब अपने दोनों मासूम बच्चों को उसके बिना कैसे संभालूंगा।

 यह है पूरा मामला
मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के खैरी गांव का है। 23 साल की हरकुंवर पति ओमप्रकाश कुशवाहा रविवार देर शाम कूलर में पानी डाल रही थी। इसी दौरान कूलर में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे। मामले की जानकारी लगाने और परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

4 साल पहले हुई शादी, 2 बच्चे

महिला की शादी 1219 में हुई थी। उसका ढाई साल का बेटा और दो महीने की एक बेटी है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है, तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0/Post a Comment/Comments

Domain