महिला का शव फंदे पर लटका मिला,4 वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह

महिला का शव फंदे पर लटका मिला,4 वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह 
रोहतक के रिठाल गांव के युवक से चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली यूपी के मथुरा शहर की 32 वर्षीय डोली ने रविवार तड़के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई का आरोप है कि पति विवेक न केवल मारपीट करता था, बल्कि जरूरत पड़ने पर पैसे भी नहीं देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुरारी ने बताया कि मथुरा के मंडी चौराहे के नर्सरी विहार निवासी डोली का पहले मथुरा के ही एक युवक से विवाह हुआ था। दोनों का अब 14 साल का बेटा है। बाद में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और डोली ने विवेक से 2019 में प्रेम विवाह किया था। विवेक न केवल खेतीबाड़ी करता है, बल्कि ऑटो भी चलाता है। रविवार तड़के सूचना मिली कि रिठाल गांव में तड़के 4 बजे डोली का शव फंदे से लटक हुआ है। सूचना पाकर सदर थाने व घिलौड़ चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। एफएसएल एक्सपर्ट को भी जांच के लिए बुलाया गया। मामले की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई। 
भाई बोला, बहन से पति करता था मारपीट, तंग आकर दी जान
दोपहर डोली का भाई मोनू परिजनों के साथ रिठाल पहुंचा। उसने लिखित में शिकायत दी कि उसकी बहन डोली के साथ उसका पति विवेक मारपीट करता था। जरूरत पड़ने पर पैसे तक नहीं देता था। वह कॉल करके उसे पति के उत्पीड़न के बारे में बताती थी। पुलिस ने आरोपी पति विवेक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।
तीन साल की बेटी बेसहारा, मां दुनिया छोड़ गई, पिता आरोपी विवेक ने डोली के साथ प्रेम विवाह किया था। डोली की यह दूसरी शादी थी। उसके पास पहले पति से एक बेटा है, जो मथुरा में ही रहता है, जबकि दूसरे पति विवेक से तीन साल की बेटी है। मां की मौत के बाद वह बेसहारा हो गई है। उसकी मां दुनिया छोड़कर चली गई, जबकि पिता मां अब मौत के मामले में अब आरोपी बन गया है।

मथुरा निवासी मोनू की शिकायत पर रिठाल गांव निवासी विवेक के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। जल्द आरोपी को काबू कर पूछताछ की जाएगी। - इंस्पेक्टर मुरारी, प्रभारी थाना सदर।

0/Post a Comment/Comments

Domain