पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट : व्हाट्सएप कॉल पर होती थी देह व्यापार की डीलिंग
जबलपुर पुलिस ने बुधवार को एक ऐसे सेक्स रैकेट गिरोह को पकड़ा है, जहां कि युवतियां उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी, और जबलपुर में आकर देह व्यापर करती थी। इनके पास ग्राहकों को फोन जैसे ही आया करता था, तो वो जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश पहुंच जाया करती थी। ये युवतियां कभी ट्रेन से, कभी कार से, तो कभी बस से आया-जाया करती थी। इन्हें उत्तर प्रदेश से तो कभी कलकत्ता से बुलाया करते थे। ये युवतियां जबलपुर में हफ्ते-दस दिन रुक कर वापस अपने घर चले जाया करती थी। ये लड़कियां जब कभी जबलपुर आती तो यहां रुककर देह व्यापार का काम करती और फिर चली जाती। ब्रोकर इनके लिए बकायदा शानदार होटल की व्यवस्था भी करते थे। इस गिरोह के पूरे नेटवर्क का पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक एक युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि वह जबलपुर में कई बड़े अधिकारियों से भी मिल चुकी है। जबलपुर पुलिस ने बुधवार की देर रात को ग्वारीघाट थाना के आस्था परिसर अपार्टमेंट में मुखबिर की सूचना पर पांच युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार किया। ये युवतियां उत्तर प्रदेश और कोलकाता की रहने वाली है जो कि देह व्यापार में लिप्त थी। इन महिलाओं को बाकायदा पहले तो व्हाट्सएप कॉल पर बुक करके पसंद किया जाता था, और फिर इन्हें जबलपुर बुलवाया जाता था। ये महिलाएं जबलपुर के शानदार होटल में एक से दो हफ्ते गुजराती और फिर वापस चली जाती। कई बार तो युवतियों को फ्लाइट से मुंह मांगे दामों पर भी बुलाया जाता था।
एक हजार से पांच हजार रुपए तक में होता था सौदा
ग्वारीघाट थाना के आस्था अपार्टमेंट में संचालित हो रहे देह व्यापार का सरगना जो कि आशु उर्फ आशुतोष नाथ, निखिल, साहिल और इम्तियाज के नाम सामने आ रहे है, जो कि अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने अभी तक नीलेश तिवारी, विशाल कुमार, ऋतिक जाट, राजा यादव और कार्तिकेय मिश्रा को गिरफ्तार किया है। इनके साथ पुलिस ने चार युवतियां जो कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की है, उन्हें पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक ये लड़कियां चंद रुपए को लिए ब्रोकर के कहने पर जबलपुर आया करती थी। यहां पर उनके रहने खाने की व्यवस्था होती। काम करने के बाद जब ये वापस जाती तो इन्हें अच्छी खासी रकम भी दी जाती।
स्पा सेंटर में होती थी सप्लाई
ग्वारीघाट के आस्था अपार्टमेंट में पूरी रूपरेखा बनती। नीलेश तिवारी, विशाल, ऋतिक और अन्य साथियों के साथ यहां पर मिटिंग होती, फिर यही से कार से लड़कियां अलग-अलग ठिकानों में जाया करती थी। देह व्यापार का सरगना नीलेश तिवारी है। उसने शहर के आस्था अपार्टमेंट में 12000 रुपए महीने पर फ्लैट किराए पर ले रखा था। इस मकान में देखरेख के लिए हमेशा कुछ लड़के रहा करते थे, उद्देश्य यह था, कि किसी को शक ना हो कि यहां पर गलत काम होते है। नीलेश के साथ यहां पर विशाल, ऋतिक, राजा यादव और कार्तिकेय साथ में रहा करते थे। गैंग के मुख्य सरगना का काम होता था कि अच्छे ग्राहक तलाश करके लेकर आना। बाकी लोग लड़कियों के मनमाफिक जगह पर छोड़कर आया करते थे। जानकारी के मुताबिक लड़कियों को लाने ले जाने के लिए बाकायदा कार भी आती थी।
व्हाट्सएप ग्रुप से होता था काम
गैंग के सरगना विशाल के साथ जबलपुर के अलावा अन्य जिलों के भी कई लोग देह व्यापार में शामिल है। गैंग ने बाकायदा व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। इस ग्रुप को फ्रेंड नाम के ही हुआ करते थे। इस ग्रुप में जबलपुर के अलावा आसपास के जिले ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों की लड़कियां और लड़के भी जुड़े हुए है। एक ग्रुप के एडमिन कई लोग है। ग्रुप के माध्यम से ही पूरी डील होती है। किस लड़की को कहां जाना है कितनी देर में आना है, उसका कितना पैसा होगा यह सब कुछ ग्रुप में ही डिस्कस हुआ करता था। व्हाटसअप ग्रुप में ही कॉल कर बताया जाता था कि कहां पर आना है। ग्रुप के लोग बहुत ही शातिर थे, उन्हें पता था कि नार्मल काँल में अगर पुलिस को शक होता है तो पकड़ सकते है, लिहाजा ये ग्रुप के लोग हमेशा व्हाटसअप कॉल पर ही बात किया करते थे।
नीलेश के मोबाइल में लड़कियों की होती थी तस्वीर
गैंग का सरगना हमेशा अपने साथ दो मोबाइल लेकर चलता था। एक फोन कॉल के लिए तो दूसरे मोबाइल में लड़कियों की तस्वीर होती थी। वह मोबाइल की डीपी में हमेशा युवतियों की पिक लगाकर रखता था। वॉट्सऐप स्टेटस में भी युवतियों की फोटो होती थीं। नीलेश कस्टमर को मोबाइल पर ही स्टेटस के जरिए महिलाओं को पसंद करता और फिर ऋतिक, विशाल, राजा के हाथों भेजा करता। फोन पर कांटेक्ट करता था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि जबलपुर और आसपास के जिलों से लड़कियां तो आती ही थी, साथ ही उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र से भी लड़कियों को लाया जाता था। ये लड़कियां ट्रेन के एसी कोच में जबलपुर आया करती थी।
किसी बड़े व्यक्ति के पास जाना था
युवती को पश्चिम बंगाल से आई युवतियों को जबलपुर के किसी बड़े व्यक्ति के पास जाना था। जिसके लिए बाकायदा बात भी हो गई थी। जानकारी के मुताबिक लड़कियां को लाने और छोड़ने के लिए के लिए बाकायदा कार भी आती थी। पुलिस की गिरफ्त में आए नीलेश ने बताया कि वह 500 से 3000 रुपए तक में महिलाएं और लड़कियों को उपलब्ध करवाया करता था, इसके बाद आगे काम विशाल और राजा का हुआ करता था। मंगलवार की देर रात जब पुलिस ने छापा मारा तो गिरोह पूरे तरह से ग्राहक के पास जाने को तैयार था। ग्वारीघाट थाना पुलिस के साथ मिलकर महिला थाना और रामपुर पुलिस चौकी के स्टाफ ने देह व्यापार में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शाम को है मीटिंग-सबको आना है अनिवार्य
देह व्यापार चलाने वाले गिरोह की मंगलवार को एक बड़ी मीटिंग थी। इस बैठक में जबलपुर और आसपास के ब्रोकर को फोन करके बुलाया गया था। फोन पर बोला जा रहा है कि ये बैठक बहुत जरूरी है, इसमें सभी का आना जरूरी है। फोन पर यह भी बोला जा रहा है कि बैठक में अगर जो नहीं आएगा तो उसकी जिम्मेदारी होगी। लड़कियों के ब्रोकर गैंग का सदस्य फोन पर यह भी बोल रहा है कि अगर सबको साथ मिलकर काम करना है तो ब्रोकर संगठन का मैसेज देखना है, और काम करना है। मैसेज में कलकत्ता की मुस्कान नाम की लड़की का भी जिक्र हो रहा है। विशाल नाम का युवक जब ग्रुप में मुस्कान का नाम लेता तो सामने से आवाज आती है कि ये मैसेज विशाल भाई सबके पास जा रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर इस वायरल आवाज की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने 5 युवक और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया। जबलपुर एसपी के निर्देश पर महिला थाना, ग्वारीघाट थाना और रामपुर पुलिस चौकी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आस्था अपार्टमेंट में देर रात दबिश देकर 5 युवक और 4 युवतियों सहित 9 लोगों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक जबलपुर एसपी को लगातार सूचना मिल रही थी कि आस्था परिशर के एक फ्लैट पर असमाजिक गातिविधियां हो रही है। एसपी के निर्देश पर पुलिस बीते कई दिनों से अपार्टमेंट की निगरानी भी कर रही थी। एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि पुलिस ने जब अपार्टमेंट में दबिश दी तो वहां से पांच युवक और चार युवतियां मिली। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला। पुलिस ने बताया कि ये लोग किराए के फ्लैट पर सेक्स रैकेट चला रहे थे रहा है। निशानदेही के लिए आसपास सिविल यूनिफॉर्म में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
लग्जरी गाड़ियां से होता था आना-जाना
शानदार लग्जरी फ्लैट के साथ-साथ सैक्स रैकेट गिरोह के पास लग्जरी गाड़ियां भी हुआ करती थी। जैसा पैसा मिलता, वैसा ही ये लोग सर्विस दिया करते थे। इनके पास लग्जरी गाड़िया भी है। जिससे कि ये लोग लड़कियों को लाया ले जाया करते थे। नीलेश तिवारी ने कुछ लड़कों को इसलिए घर के पास तैनात कर रखा था कि ये लोग आसपास के लोगों पर नजर बनाए रखे। जैसे ही कोई संदिग्ध फ्लैट के आसपास दिखता तो ये लोग फोन कर सतर्क कर देते जिसके बाद फ्लैट सामान्य लोगों से जैसा दिखने लगता।
ग्राहक की डिमांड पर उपलब्ध होती है लड़कियां शहर में स्पा सेंटर से लेकर जगह-जगह किराए के फ्लेट्स में संचालित हो रहे देह व्यापार के अड्डों की शिकायतों के बीच पुलिस ने रामपुर इलाके में आस्था परिसर अपार्टमेंट के फ्लैट पर मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं और 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करन उर्फ नीलेश तिवारी, विशाल विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी मिलौनीगंज कोतवाली, ऋतिक जाट उम्र 23 वर्ष निवासी माढोताल आईटीआई के पास, राजा यादव उम्र 27 वर्ष निवासी सर्वोदय नगर चर्च के पास रानीताल लार्डगंज, कार्तिकेय उर्फ सन्नू मिश्रा उम्र 20 वर्ष निवासी बल्देवबाग आनंद कालोनी कोतवाली को गिरफ्तार किया है। करण उर्फ नीलेश तिवारी ने बताया कि 500 से 1000 रुपए तक ये लड़कियों को देते थे। आपत्तिजनक सामान सहित नकद बरामदआरोपी नीलेश उर्फ करण से एक मोबाइल, विशाल विश्वकर्मा से नगद 5500 रुपए एवं 1 मोबाइल, ऋतिक जाटव के पास से एक मोबाइल, राजा के पास से एक मोबाइल, कार्तिकेय उर्फ सन्नू के पास से एक मोबाइल एवं महिलाओं से नगद 3695 रूपए एवं 3 मोबाईल जब्त किए गए है। सभी आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में धारा 3, 4, 5, 6, 7, 8 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (सिट अधिनियम पुननिर्मित) के तहत कार्यवाही की गई है।
Post a Comment