सागर। मकरोनिया के शांति रेसीडेंसी कम्युनिटी हॉल में एकल अभियान अंचल सागर संभाग महाकौशल के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न किया गया ,कार्यक्रम के दौरान सागर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े एवं पूनम बद्री विशाल साहू के समक्ष कांग्रेस पार्टी के 50 कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी का त्याग कर भाजपा में शामिल हुए और आजीवन भाजपा में कार्य करने की प्रतिज्ञा ली।
यह कार्यक्रम लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर लता वानखेड़े के मार्गदर्शन संपन्न हुआ , जिसमें एकल अभियान के अंचल अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाई सचिव बद्री विशाल साहू उपाध्यक्ष रामेश्वर सोनी , समाजसेवी भाजपा नेत्री एवं वर्तमान जिला कार्यकारिणी पूनम बद्री विशाल साहू ,सुधा रामेश्वर सोनी , लक्ष्मी नारायण सोनी , चंद्रभान सोनी , सेवक यादव छिंदवाड़ा , सुनील वात्सल्य छिंदवाड़ा , संजय ठाकुर छिंदवाड़ा , विश्वेंद्र मिश्रा व्यापारी संघ प्रकोष्ठ , विजय साहू , हरलाल साहू पूर्व पार्षद , दिनेश दक्ष पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 7 , राजकुमार बाथरे , डी एल साहू समाजसेवी , सुधा शर्मा , रश्मि दुबे , राधा राठौर एवं एकल अभियान के अंचल टोली एवं संच टोली टोली के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, एवं नगर के लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया
Post a Comment