जबलपुर में मंडल रेल प्रबंधक से मिले विधायक रेल सुविधा सहित आरओबी के संबंध में की चर्चा

जबलपुर में मंडल रेल प्रबंधक से मिले विधायक रेल सुविधा सहित आरओबी के संबंध में की चर्चा

मरीजों एवं क्षेत्रवासियों की परेशानी को देखते हुए सागर से नागपुर ट्रेन चलाने की रखी मांग

सागर।  शुक्रवार को नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने जबलपुर डीआरएम पष्चिम मध्य रेल्वे कार्यालय पहुंचकर उनसे नरयावली विधानसभा क्षेत्र के नरयावली लुहारी मार्ग में बीना-कटनी रेल्वे सेक्सन में आरओबी के निर्माण के संबंध में चर्चा की और उनसे सागर से नागपुर ट्रेन चलाने की मांग की श्री लारिया ने गेट नंबर 28 पर निर्मित होने वाले आरओबी ब्रिज कार्य की धीमी गति पर आपत्ति जताते हुए, मंडल रेल प्रबंधक से कहा कि इस कार्य की गति काफी धीमी है इसी तरह केन्द्रीय विद्यालय क्र. 01 के समीप ब्रिज निर्माण के संबंध में चर्चा करते हुए डीआरएम को बताया कि यहां निर्माण कार्य के चलते गेट एवं पुल से एक वर्ष से अधिक समय से आम रास्ता बंद है जिससे आमजन को आवागमन परेषानी का सामना करना पड़ रहा है, राज्य शासन द्वारा कार्य पूर्ण कर दिया गया है। इसी तरह रेल्वे गेट क्र. 28 का आरओबी निर्माण कार्य 2020 से निर्माणाधीन है कार्य के चलते 2021 से यह रेल्वे गेट भी बंद कर दिया गया है जिस कारण लोगों को लगभग 10 किमी. की अधिक दूरी तय करना पढती है। यहा भोपाल, झांसी के यातायात को नरसिंहपुर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़ जाने हेतु गढपहरा मकरोनिया मार्ग वायपास का कार्य करता है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग शहर के महत्वपूर्ण षिक्षण संस्थान इसी मार्ग पर है यहां गेट बंद होने से काफी परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है इस आरओबी से निर्माण का राज्य शासन द्वारा उनके अधिपत्य भाग का कार्य 2023 में ही पूर्ण कर लिया है परंतु रेल विभाग का कार्य एक वर्ष बंद रहा और वर्तमान में भी कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी है जिसका निराकरण कराकर रेल्वे विभाग का कार्य शीर्घ ही पूर्ण किया जाये। विधायक लारिया जी ने उनके समक्ष सागर से नागपुर ट्रेन चलाने की मांग रखते हुए कहा कि सागर से नागपुर के लिए कोई ट्रेन नही है नागपुर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक प्रमुख नगर है सागर से अधिकांस मरीज अपना इलाज कराने नागपुर जाते है सागर से नागपुर के लिए कई प्राईवेट बसे संचालित है जिनका किराया काफी अधिक है कभी-कभी गंभीर मरीजों को बस नागपुर ले जाना काफी कठिन हो जाता है इस दृष्टि से सागर से नागपुर ट्रेन चलाना जन हितेषी होगा।

0/Post a Comment/Comments

Domain